रीवा हवाई अड्डे से वायुसेवा संचालन की अनुमति मिल गई। सिविल एविएशन डीजीसीए ने लाइसेंस जारी करने से यह प्रदेश का छठा एयरपोर्ट होगा। रीवा के चोरहटा स्थित इस एयरपोर्ट पर एटीआर 72 जैसे बड़े विमान उतारे जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इसे विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। विंध्य क्षेत्र के रीवा एयरपोर्ट के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी।
यह लाइसेंस 8 मार्च 2025 तक वैध रहेगा। इसके बाद लाइसेंस प्रक्रिया फिर से अपनानी होगी। अभी प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और छतरपुर एयरपोर्ट है।
मध्यप्रदेश को एक और सौगात मिली है। हाल में दिल्ली से भारतीय विमानन प्राधिकरण की टीम ने अंतिम परीक्षण के लिए एयरपोर्ट का दौरा किया। परीक्षण में सभी मानदंडों पर खरा पाया, और इसे हर मौसम में संचालन के लिए अनुकूल माना।