मध्य प्रदेश की दो सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा उपुचनाव होने वाले हैं। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस अपनी तैयारियों पर काम कर रही है। दोनों ही पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। राज्य की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। बुधनी सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक थे। लेकिन विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद बुधनी सीट खाली हुई। शिवराज सिंह चौहान की बुधनी सीट से बीजेपी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है। उनके खिलाफ कांग्रेस की ओर से राजकुमार पटेल को चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस से बीजेपी में आए रामनिवास रावत को टिकट मिला है। रावत के लिए कांग्रेस की ओर से मुकेश मल्होत्रा को टिकट मिला है।
मध्य प्रदेश की दो सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा उपुचनाव होने वाले हैं। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस अपनी तैयारियों पर काम कर रही है।
Comments (0)