चुनावी साल के मद्देनजर कर्मचारियों को सौगात देने का सिलसिला जारी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद अब प्रदेश के रोजगार सहायकों का बड़ा सम्मेलन आज राजधानी भोपाल में होगा। इसमें प्रदेशभर से आने वाले 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी शामिल होंगे।
कार्यक्रम शाम 4 बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। सूत्रों की माने तो सीएम शिवराज इस दौरान रोजगार सहायकों की तीन बड़ी मांगों को लेकर घोषणा कर सकते हैं।
प्रदेश की विभिन्न पंचायतों में 2009 से 20400 रोजगार सहायक हैं। इनके पास समग्र आईडी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना, नरेगा के निर्माण कार्यों के सुपरविजन सहित अनेक काम हैं।

Comments (0)