CG NEWS : बिलासपुर. यह सक्सेस स्टोरी उन युवाओं में नई जान फूंक देने वाली है जो एक दो बार फेल हो जाने से हार मान जाते हैं। हम बात कर रहे हैं उस शख्स की जिसने कई बार असफलताएं देखीं और आज आईएएस हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरण उन अफसरों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। छत्तीसगढ़ के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण अक्सर चर्चा में रहते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट से पहले बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने सोशल मीडिया में छात्र छात्राओं से एक मार्मिक अपील की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं के परिणाम आ रहे हैं. खराब मार्क्स लाकर कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें….
MP/CG