Jeetu Patwari - कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग होना है। ऐसे में कांग्रेस राज्य में अपने पैर मजबूत करने के लिए तमाम कोशिशे कर रही है। इसी क्रम में AICC ने मध्यप्रदेश के 2 बड़े नेताओं को प्रेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ( Jeetu Patwari ) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है।
चुनावों की तैयारियों की देखरेख के लिए 61 पर्यवेक्षक नियुक्त किए
आपको बता दें कि, कर्नाटक में आगामी चुनावों की तैयारियों की देखरेख के लिए कांग्रेस ने राज्य में कुल 61 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। चुनाव तैयारियों की निगरानी के लिए बेंगलुरु शहर और AICC विधानसभा स्तर के पर्यवेक्षकों को चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक को निम्नानुसार तत्काल प्रभाव से पदभार सौंप दिया गया है।
कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होने हैं
आपको बता दें कि, इसी साल कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होने हैं। वहीं वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी। 224 सीट वाले कर्नाटक विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 119 विधायक हैं। इसके इलावा कांग्रेस के पास 75 और उसके सहयोगी जद (एस) के पास 28 सीटें हैं। इन दिनों कर्नाटक में सियासी उठा पटक मची हुई है।
मध्य प्रदेश के सक्रिय विधायक को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है
चुनाव को देखते हुए कई विधायक और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी में हलचल मच गई है। जानकारों की मानें तो, ये कांग्रेस के पास बहुत अच्छा मौका है। अब पार्टी को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश के सक्रिय विधायक को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि, मध्य प्रदेश में भी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है।
ये भी पढ़ें - अरविंद केजरीवाल को CBI के समन पर Kapil Sibal बोले- ये उत्पीड़न है!
Comments (0)