नए वर्ष के उपलक्ष पर मां शारदा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। नव वर्ष को लेकर मां शारदा के प्रथम दर्शन से ही लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे हैं। जिसे लेकर मैहर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। और मां शारदा के दर्शन प्राप्त कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में भक्तों के द्वारा पहाड़ी में विराजमान मां शारदा के दर्शन करने के लिए लाइन लगाकर मां शारदा के दर्शन प्राप्त कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा को देखते हुए ही भारी पुलिस बल भी मंदिर परिसर में तैनात है। जिससे कि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सरलता एवं शांतिपूर्ण तरीके से मां शारदा के दर्शन प्राप्त हो सके।
नए वर्ष के उपलक्ष पर मां शारदा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। नव वर्ष को लेकर मां शारदा के प्रथम दर्शन से ही लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे हैं।