CG NEWS : रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई है। ऐसे में प्रदेश में दिग्गज नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहें है। इस दौरान सरमा कबीरधाम और लोरमी विधानसभा क्षेत्रों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।बता दें कि, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज 11:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सरमा 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से कबीरधाम के लिए रवाना होंगे। जहां दोपहर 1:00 बजे से वे बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा के साथ आयोजित रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही हिमंत बिस्व सरमा एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कवर्धा में आमसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसके बाद दोपहर करीब 03 बजे सीएम हिमंत कवर्धा से लोरमी पहुंचेंगे। लोरमी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ विजय विश्वास सम्मेलन में शामिल होंगे और आमसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम करीब 05 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
CG