मध्यप्रदेश के बैतूल के भरेवा शिल्पकार बलदेव वाघमारे को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान पर बधाई दी और गर्व व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बैतूल जिले के ‘भरेवा’ शिल्पकार बलदेव वाघमारे को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्राप्त करने पर शुभकामनाएँ और बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में वाघमारे को सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वाघमारे के सम्मानित होने से मध्यप्रदेश की ‘भरेवा’ शिल्पकला को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और प्रतिष्ठा मिली है।
Comments (0)