ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियानों का असर मध्य प्रदेश में कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। आलम ये है कि मध्य प्रदेश रफ्तार का कहर हर रोज दर्जनों लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आलम ये है कि आम लोगों को तो छोड़ दीजिए यहां सागर जिले के एसपी ही बीती रात रफ्तार के कहर की चपेट में आ गए हैं। वो तो गनीमत रही कि, उनके ड्राइवर ने अंतिम क्षण में सूझबूझ से काम लिया, वरना ये हादसा कार सवारों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था।
बताया जा रहा है कि जबलपुर जाने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए। लेकिन उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ये भीषण सड़क हादसा जिले के पाटन थाना इलाके में हुआ है।
जबलपुर जाते समय सागर एसपी विकास सहवाल की कार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए। लेकिन उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Comments (0)