भारतीयों को लेकर सैम पित्रोदा की नस्लवादी टिप्पणी को लेकर सियासत तेज हो गई है। पित्रोदा के नस्लीय बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना सैम पित्रोदा को मोहरा बताया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके इस बयान के पीछे असली गुनाहगार तो कोई और ही है। उन्होंने X पर लिखा, ‘असली “गुनाहगार” कोई और है, सैम पित्रोदा तो “मोहरा” हैं। वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या राहुल-सोनिया को देश से प्रेम नहीं है। सैम पित्रोदा का इस्तीफा मायने नहीं रखता, राहुल घूम-घूमकर पूरे देश से माफी मांगें।
भारतीयों को लेकर सैम पित्रोदा की नस्लवादी टिप्पणी को लेकर सियासत तेज हो गई है। पित्रोदा के नस्लीय बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने हमला बोला है।