मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतगणना में 130 से ज्यादा सीटों पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 90 से ज्यादा सीटों पर आगे है। मतगणना जल्द पूरी हो, इसके लिए 5,061 मतगणना टेबल लगी हैं। विधानसभा चुनाव में सबकी निगाहें बड़े प्रत्याशियों प्रहलाद पटेल, शिवराज सिंह चौहान, कमल नाथ, नरेंद्र सिंह तोमर, रीति पाठक, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा के रिजल्ट पर है।
हरदा में कमल पटेल 1300 से ज्यादा मतों से आगे
हरदा विधानसभा सीट पर मंत्री कमल पटेल भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डा. आरके दोगने से 1304 मतों से आगे चल रहे हैं। कमल पटेल को 14252 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डा. आर के दोगने को 12948 वोट प्राप्त हुए हैं।
उज्जैन और रतलाम में मतगणना का ताजा अपडेट
उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। तराना, उज्जैन दक्षिण को छोड़ शेष पांच सीटों पर भाजपा आगे। रतलाम नगर विधानसभा सीट पर पांच राउंड के गिनती के बाद भाजपा के चेतन कश्यप लगभग 24000 मतों से आगे चल रहा है वही सैलाना विधानसभा सीट पर पांच राउंड के बाद निर्दलीय प्रतयाशी कमलेश्वर डोडियार करीब 2800 मतों से आगे। जावरा सीट पर चौथे राउंड के बाद भाजपा के राजेंद्र पांडे करीब 10000 मतों से आगे हो गए हैं।
रहली सीट पर गोपाल भार्गव की बढ़त सात हजार पार
सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की बढ़त सात हजार मतों के पार पहुंच गई है। तीसरे राउंड के बाद उन्हें 16383 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को 8912 मत मिले हैं। गोपाल भार्गव यहां से 7472 मतों से आगे हैं।
तीसरे दौर में मधु वर्मा ने जीतू पटवारी पर बढ़त बढ़ाई
इंदौर दूसरे दौर में विधानसभा 4 में भाजपा की मालिनी गौड़ को 14576 मत हैं। वहीं कांग्रेस के राजा मांधवानी को 8689 मत मिले हैं। मालिनी गौड़ को 8689 मतों से बढ़त मिली है। महू में उषा ठाकुर को 5113 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस के बागी अंतरसिंह दरबार को 3954 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला को 957 मत मिले हैं। इंदौर तीन नंबर से कांग्रेस के पिंटू जोशी को कुल 10252 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के गोलू शुक्ला को कुल 9032 मिले हैं। पिंटू जोशी 1220 मतों से आगे हैं। दो राउंड पूरे, विधानसभा तीन इंदौर में कांग्रेस को 1200 मतों की बढ़त।
देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को 14995 मत मिले हैं और वह 1100 से ज्यादा मतों से आगे हैं।
तीन राउंड के बाद राउ में भाजपा मधु वर्मा को 24051 मत जबकि कांग्रेस के जितू पटवारी को 12116 मत मिले हैं। मधु वर्मा ने बढ़त बनाई।
Comments (0)