एमपी में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में आज यानी की रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई। आपको बता दें कि, पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक को वचुर्अल संबोधित किया।
संगठन जितना मजबूत होगा जीत उतनी बड़ी होगी
एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने पदाधिकारियों से कहा कि, लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 में बाजी पलटने के लिये तैयार रहे। इसके साथ ही पूर्व पीसीसी चीफ ने कहा कि, संगठन जितना मजबूत होगा जीत उतनी बड़ी होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है। कमलनाथ ने आगे कहा कि, कार्यकर्ता जनता में न्याय यात्रा को लेकर जानकारी दें और बड़ी संख्या में नागरिकों को यात्रा में शामिल करें।
मैंने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है
वहीं इस बैठक के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, कल हमने करप्शन टोल गेट का मामला सामने लाया था। पटवारी ने आगे कहा कि, कानून व्यवस्था को लेकर मैंने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। आज अमित शाह भी आ रहे है। मैंने उनके लिए भी एक वीडियो के माध्यम से राज्य की कानून व्यवस्था की बात रखी है। आगे उन्होंने कहा कि, आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। संगठन को ताकतवर करना। कांग्रेस में बदलाव होंगे जिला स्तर पर। हमारा मकसद है युवा चहरों को मौका देना।
Comments (0)