मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज यानी की बुधवार को भगवान बद्रीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन किये। जगदीश देवड़ा आज प्रात: हैलीकाप्टर से पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंचे जहां हैली पेड पर मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहित ने उप मुख्य मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन किये भगवान का जलाभिषेक किया तथा जनकल्याण की कामना की।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि, अपराह्न को मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बद्रीनाथ धाम पहुंचे और श्री बद्रीनाथ मंदिर दर्शन किये तथा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Comments (0)