इंदौर का वेंकटेश नगर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा और सुर्खियां बटोर रहा है। यहां रहने वाले अनिल शर्मा अपनी नम आंखों को लेकर के बैठे हुए हैं और अपने टुकटुक को ढूंढ रहे हैं। टुक टुक को ढूंढने और पता बताने वाले को अनिल शर्मा 51000 का नगद इनाम भी देंगे। केवल अनिल शर्मा ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सभी सदस्य इस समय आंखों में आंसू लेकर गमजदा हैं।
तोते का नाम है टुकटुक
इंदौर का वेंकटेश नगर के रहने वाले अनिल शर्मा और उनके परिवार के लोग एक तोते को लेकर आए थे और उसे अपने परिवार का सदस्य बनाया। इस तोते से परिवार को इतना प्यार था कि परिवार में बच्चों ने इसका नाम टुकटुक रख दिया और सभी लोग तोते को इसी नाम से बुलाने लगे। इंदौर के 177 वेंकटेश नगर निवासी अनिल शर्मा की टुक-टुक के गुम होने की वजह से आंखे छलक उठती हैं। अनिल शर्मा ने टुकटुक को खोजकर लाने वाले या उसका पता बताने वाले को 51 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।कभी पिंजरे में कैद नहीं रहा टुकटुक
अनिल शर्मा ने बताया कि टुकटुक उनकी फैमिली का मेंबर था। वह तोता था, लेकिन कभी पिंजरे में कैद नहीं रहा। पूरे घर में घूमता रहता था। आजाद परिंदों की तरह किसी भी कैद से मु्क्त रहकर घर में ही यहां-वहां उड़ता रहता था। अनिल शर्मा ने कहा कि उनकी पत्नी रोज उसकी राह देखती है। पूछती है, कि कहां चला गया होगा। कैसे खा रहा होगा, कैसे पी रहा होगा, कैसा होगा। वे रुंधे गले के साथ आगे कहते हैं कि वो भले ही एक तोता है, लेकिन परिवार का सदस्य ही था। टुकटुक वेंकटेश नगर से गुम हो गया है और खूब खोजने पर भी मिल नहीं रहा है।Read More: सपा ने मध्य प्रदेश में जारी की अपने ‘पक्के वादों’ की सूची, कहा- यह घोषणापत्र नहीं वादों की सूची है
Comments (0)