CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य विभाग ने साल 2025 तक पूरी तरह से टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन पिछले कुछ महीनों के आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे क्षय रोग (टीबी) के मरीजों ने चिंता बढ़ा दी है। टीबी के 1,520 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, साढ़े चार माह में 14,220 मरीज मिल चुके हैं। विगत वर्ष टीबी के करीब 38 हजार मरीज मिले थे। वहीं, अब तक 532 से अधिक एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) केस की पहचान भी की गई है। इसमें मृत्यु दर 60 प्रतिशत तक है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना काल के बाद से टीबी के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इसके कारणों को जानने के लिए शोध की जरूरत है।
MP/CG