लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मध्य प्रदेश की अंतिम 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। 18 साल के युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाता बढ़ चढ़कर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी आज अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान एक बेहद सुखद तस्वीर देखने को मिली जहां सीएम ने एक बुजुर्ग मतदाता को देखकर न सिर्फ उनकी मदद की। बल्कि उन्हें व्हीलचेयर से मतदान केंद्र तक पहुंचाया। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मतदान करने अपने गृह ग्राम उज्जैन लोकसभा क्षेत्र पहुंचे थे। मतदान करने के बाद वे बाहर निकल रहे थे। इस दौरान उनकी नजर 81 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता नर्मदा बाई पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने वृद्ध महिला को खुद मतदान केंद्र पहुंचाया।
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मध्य प्रदेश की अंतिम 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। 18 साल के युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाता बढ़ चढ़कर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Comments (0)