छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम-मंडलों और विभिन्न आयोगों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। सरकार ने कई महत्वपूर्ण संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करते हुए प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर अहम निर्णय लिया है।
किसकी कहां हुई नियुक्ति
छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड: गौरीशंकर श्रीवास को अध्यक्ष तथा देवशरण सेन को सदस्य नियुक्त किया गया है।
राज्य महिला आयोग: डॉ. ममता साहू को अध्यक्ष बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग: रामलाल चौहान को अध्यक्ष, वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष तथा सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को सदस्य नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड: आनंद निषाद को अध्यक्ष और नेतराम निषाद को सदस्य बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर: राजेश कुमार राजपूत को अध्यक्ष तथा सुमन मुथा को सदस्य नियुक्त किया गया है।
शाकंभरी बोर्ड: राजेंद्र नायक को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल को सदस्य नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग: सुधीर गौतम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग: मनमथ नाथ शर्मा को सदस्य बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम: प्रसन्ना अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है।
रायपुर विकास प्राधिकरण: डॉ. जे.पी. शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल: किशोर महानंद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
गौ सेवा आयोग: आनंद कुमार तिवारी को अध्यक्ष तथा राजीव लोचन दास महाराज को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग: मंगल दास ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।