छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव और तेज होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर को भी प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Comments (0)