रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में बीजेपी आज पूरा दिन बैठक करने वाली है। रायपुर के प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में सुबह से शाम तक बैठकों का दौर चलने वाला है। दिनभर में दो बैठकें होंगी, जिसमें से पहली बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर भी मंथन होगा। पहली बैठक 11 बजे शुरू हो चुकी है। वहीं, दूसरी बैठक बीजेपी दल की होगी, जिसमें बजट सत्र को लेकर चर्चा और रणनीति बनाई जाएगी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। प्रदेश में रविवार सुबह से ही बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम मंथन शुरू हुआ।