मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरुआत में पात्र लाड़ली बहनों को एक हजार रुपये प्रतिमाह दिये गये। इसके बाद यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपये प्रतिमाह की गई। इस राशि में आगे और भी वृद्धि की जाएगी।
शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरु स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों को नवंबर माह की किस्त के रूप में 1573 करोड़ रुपए अंतरित किए। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की एक बड़ी पहल है। इस राशि में आगे और भी वृद्धि की जाएगी। सीएम ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए राज्य शासन महिलाओं को एक और सौगात देने जा रही है। अब शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।