मध्यप्रदेश में बारिश का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में हुई बारिश के बाद बीते 3-4 दिनों में ही सब्जियों के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। शहर की प्रमुख सब्जी मंडी में 80 रुपए किलो मैथी तो घनिया 200 रुपए किलो तक बिक रहा है। किसान और व्यापारी बता रहे हैं कि बारिश के कारण सब्जियों की आबक कम होने के कारण भाव में तेजी दिखाई दे रही है।
बारिश का सीजन शुरू होते ही आसमान पर पहुंचे सब्जियों के भाव, तीन-चार दिनों में दोगुने हुए रेट