मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। एमपी की राजधानी भोपाल में कल बादलों की मौजूदगी के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। पिछले 24 घंटे में एमपी बेहद गर्म रहा। एमपी के 26 जिले ऐसे रहे जहां तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को सीधी में तापमान 48.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं खजुराहो में तापमान 47 डिग्री और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दतिया में 45.8, ग्वालियर में 45.1 और सिंगरौली में 46.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। एमपी की राजधानी भोपाल में कल बादलों की मौजूदगी के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। पिछले 24 घंटे में एमपी बेहद गर्म रहा।