मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की भाषा दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। हाल ही में कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश के कलेक्टर और अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सरकार बनते ही होगा हिसाब-किताब - कांग्रेस नेता
कांग्रेस के सीनियर नेता फूल सिंह बरैया ने इस दौरान पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, हमारी सीट तो धोखे में चली गई, हम नहीं जानते थे कि, साले पुलिस वाले हमारे खिलाफ बटन दबा देंगे। इतना हमने सोचा नहीं था कि, भारतीय जनता पार्टी में ये देश को भी बेंच सकते हैं। आपको बता दें कि, जब ये भाषण दे रहें थे सामने ही पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
सबको उलटा लटका दिया जाएगा - फूल सिंह बरैया
फूल सिंह बरैया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, इस बार हमारी सरकार बनेंगी और सरकार बनते ही दतिया में इसका हिसाब-किताब किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने विवादित बयान देते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही, कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही अगले एक महीने के बाद फूल सिंह बरैया द्वारा कलेक्टर और अधिकारियों को उल्टा लटका दिया जाएगा।
बरैया के बयान पर बीजेपी का पलटवार
कांग्रेस के कद्दावर नेता फूल सिंह बरैया के इस बयान पर मध्य प्रदेश की गलियारों में सियासत तेज हो गई है। जहां इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी इसे कांग्रेस की गणित और विकृत मानसिकता बता रही है। वहीं कांग्रेस ने बरैया का बचाव करते हुए तर्क दिया है कि, कुछ कलेक्टर और अधिकारी बीजेपी के एजेंट और कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं और इसीलिए फूल सिंह बरैया ने यह बयान दिया है। कांग्रेस पार्टी भी फूल सिंह बरैया के इस बयान का पूरा समर्थन कर रही है।
Comments (0)