मध्यप्रदेश के पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कल शुक्रवार देर रात जबलपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयानों पर तंज कसा है।
प्रहलाद पटेल ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि, पूरा देश इस समय प्रभु श्रीराम के आगमन के आनंद उत्सव में डूब गया है। चारों तरफ राममय नजारा है और ऐसी स्थिति में अगर दिग्विजय सिंह गलत बयानबाजी कर रहे हैं तो वह पुण्य कार्य में काला डिठोना लगाने का काम कर रहे हैं। प्रहलाद पटेल ने कहा कि, इस समय किसी भी विवाद में पड़ने से अच्छा है कि, दिग्विजय सिंह इस पुनीत कार्य में शामिल होकर राममय हो जाए क्योकि वह भी राम भक्ति की परंपरा से आते है तो वही प्रहलाद सिंह पटेल ने छिंदवाड़ा में पुलिस कर्मी की हुई मौत मामले पर कहा कि, निश्चित रूप से यह जघन्य अपराध है और जिसने किया है उस पर सख्त कार्यवाई की जाएगी।
दिग्विजय सिंह का बयान
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि, परसूराम जी को अनुसूचित जाति के होने के कारण 1890 में उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। दुखी होकर उन्होनें अपने कपाल और पूरे शरीर पर “राम” गुदवा लिया। वहीं से रामनामी संप्रदाय स्थापित हुआ। आज भी छत्तीसगढ़ में रामनामी संप्रदाय के लोग अपने पूरे शरीर पर “राम” गुदवा लेते हैं। इनसे बड़ा राम भक्त कौन हो सकता है। क्या इन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और विश्व हिंदू परिषद ने आमंत्रित किया था ?
Comments (0)