मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला का सर्वे लगातार जारी है। आज सर्वे के लिए एएसआई की टीम, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार और मजदूर सुबह से ही भोजशाला के परिसर में पहुंच गए। यहां भोजशाला और इसके 50 मीटर के दायरे में कई तरह के काम किए जा रहे हैं। यहां उत्खनन, मिट्टी हटाने का काम, स्केचिंग, ड्रॉइंग, सफाई, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा रही है। सर्वे के दौरान अब तक अलग-अलग तरह के करीब 1,600 अवशेष निकलकर सामने आए हैं। इन अवशेषों को एएसआई की टीम ने संरक्षित किया है।
धार की भोजशाला में एएसआई उत्खनन, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और स्केचिंग कर रही है। सर्वे टीम को अभी तक यहां से सैकड़ों चीजों के अवशेष मिल चुके हैं। इनमें शंख, चक्र, भगवान बुद्ध की प्रतिमा सहित कई प्राचीन अवशेष शामिल हैं।