मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया है कि 5 जुलाई को लाड़ली बहना योजना की राशि खातों में ट्रांसफर होगी। सीएम मोहन यादव ने शनिवार को बालाघाट में एक सभा को संबोधित करते हुए तारीख के साथ पैसे बढ़ाने का भी ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि 5 जुलाई से उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।