कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को ग्वालियर आए। एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद अशोक सिंह सहित कांग्रेस के नेताओं ने उनकी अगवानी की। उन्होंने जयविलास पैलेस में माधवी राजे को श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया को सांत्वना प्रदान की। मीडिया से वे मिले तो लेकिन राजनीतिक सवालों पर चुप्पी साधे रखी।
दिग्विजय सिंह वहां से सड़क मार्ग से सीधे पूर्व विधायक और वरिष्ठ समाजवादी नेता वृजेन्द्र तोमर के गश्त का ताजिया स्थित निवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। तिवारी कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे हैं। यहां से सिंह मध्य भारत खादी ग्रामोद्योग दफ्तर पहुंचे, जहां उनका समिति से जुड़े लीगों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वहां चल रहे कार्यकलापों का अवलोकन किया और उनके काम की सराहना की।
इसके बाद सिंह सीधे जयविलास पैलेस पहुंचे और वहां पहुंचकर दिवंगत माधवी राजे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया से बात कर सांत्वना भी प्रदान की। दिग्विजय सिंह 2020 में सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद पहली बार जयविलास पैलेस पहुंचे। हालांकि, यह दौरा भी राजनीतिक नहीं पारिवारिक था।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद पहली बार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जयविलास पैलेस पहुंचे। यहां उन्होंने माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धाजंलि दी।
Comments (0)