प्रदेश की न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दिखाई दी जबकि अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का एमपी के मौसम में भी असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में चल रही शीत लहर के चलते एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Comments (0)