देश में वंदे भारत ट्रेन के बाद अब एडवांस अमृत भारत ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बेंगलुरू के लिए भी ट्रेनें चलाने के लिए रूट को लेकर जानकारी मांगी गई है। यह ट्रेन भोपाल से चलकर पुणे के रास्ते बेंगलुरू के बीच चलेगी। जल्द ही एक आधुनिक ट्रेन यात्रियों को मिलने वाली है।
भोपाल रेल मंडल को जल्द ही अमृत भारत ट्रेन मिल सकती है। यह ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन का एडवांस वर्जन मानी जा रही है। केसरिया और ग्रे रंग वाली यह ट्रेन भोपाल-बेंगलुरू के बीच चलाई जाएगी। इससे पुणे जाने-आने वाले यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी। क्योंकि पुणे और बेंगलुरू में बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए जाते हैं और बड़ी संख्या में रोजगार भी इन्हीं शहरों में करते हैं। अक्सर ही पुणे और बेंगलुरू के लिए रिजर्वेंशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
केसरिया और ग्रे रंग वाली यह ट्रेन भोपाल-बेंगलुरू के बीच चलाई जाएगी। इससे पुणे जाने-आने वाले यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।
Comments (0)