एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कमलनाथ ने अब तक की कार्रवाई को खानापूर्ति करार दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा है कि, अब तक इतनी बात स्पष्ट हो चुकी है कि, NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और सरकार ने जिस तरह से NTA के महानिदेशक को हटाया है, परीक्षा में हुई कुछ गड़बड़ियों की जांच CBI को सौंपी है, उसे स्पष्ट है कि, सरकार ने भी पेपर लीक होना स्वीकार कर लिया है।
कमलनाथ ने कहा कि, इन अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का एक ही तरीका है कि NEET की परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से आयोजित किया जाए।