ग्वालियर, सर्दी के सीजन के 40 दिन बीत गए हैं, लेकिन तापमान सामान्य से नीचे नहीं आ रहा है। इस बार के मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया है। नवंबर के दस दिन बीतने पर भी सर्दी का असर नहीं दिख रहा। लोग गुलाबी सर्दी तक के लिए तरस गए हैं। इस बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट आया है कि नवंबर में तेज सर्दी नहीं पडे़गी। हिंद महासागर पर तटस्थ डाइपोल की स्थिति रहने की संभावना है। ला नीना का असर भी नवंबर के आखिरी और दिसंबर में रहने की संभावना बन रही है। इस कारण दिन और रात का तापमान बढ़ा हुआ है और नवंबर में सर्दी नहीं आई है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रशांत महासागर पर अलनीनो तटस्थ है। हिंद महासागर पर तटस्थ डाइपोल की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसीलिए नवंबर में तेज सर्दी नहीं पड़ेगी।