CG NEWS :रायपुर छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार को कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के कई अलग अलग जिलों में तेज आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक तेज आंधी-तुफान और गरज चमक के साथ ही बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले चार दिन में होने वाले मौसम में बदलाव के बारे में बताया है। इसमें प्रदेश में 4 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है जानकारी हो कि, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम उत्तरप्रदेश पर बने चक्रवात से शुरू होकर पूर्वी यूपी, बिहार, उप हिमालयीन बंगाल से दक्षिण असम तक फैली हुई है. इसी से के कारण वर्षा, तेज आंधी-तूफान के हालात बने हुए हैं।
MP/CG