मध्य प्रदेश में बुधवार को सियासी घमासान मच गया जब कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने अमूल द्वारा राज्य की दूध कंपनी संची के अधिग्रहण की आशंका जताई। तन्खा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गुजरात की मशहूर कंपनी अमूल, संची को हथियाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कर्नाटक की नंदिनी ब्रांड का उदाहरण देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता इसका विरोध करेगी। ऐसे में यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या सांची पर अमूल का कब्जा हो गया है। इस पर मोहन सरकार ने सफाई दी है।
एमपी के दूध ब्रांड सांची पर अमूल कब्जा करने जा रहा है। ऐसी अटकलों पर सियासी घमासान मच गया है। वहीं, सरकार ने सफाई दी है कि ऐसी कोई बात नहीं है। सरकार ने नेशनल डेयरी विकास बोर्ड के साथ समझौता किया है। वहीं, सांची दुग्ध की व्यवस्था को संभालेगी।
Comments (0)