पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह मध्यप्रदेश से यादें जुड़ी हैं। वर्ष 2011 में मनमोहन सिंह ने बीना रिफायनरी का शुभारंभ किया और वर्ष 2019 में वे भोपाल भी आए। उस दौरान कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री थे। कमलनाथ सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हुए।
स्थानीय मिंटो हॉल (अब कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर) में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के ‘विजन टू डिलीवरी रोड मैप 2020-25’ का विमोचन भी किया। यहीं पार्टी पदाधिकारियों से मनमोहन सिंह से मुलाकात भी हुई। वे यहां से स्थानीय साइट देखने भी गए। ट्राइबल म्यूजियम घूमने के बाद विजिटर फीडबैक बुक में अपना संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा कि, इस म्यूजियम में संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला है। इसे बचाकर रखने की जरूरत है ताकि भविष्य में भी ये हमारे देश की धरोहर बना रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह मध्यप्रदेश से यादें जुड़ी हैं। वर्ष 2011 में मनमोहन सिंह ने बीना रिफायनरी का शुभारंभ किया और वर्ष 2019 में वे भोपाल भी आए।
Comments (0)