मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से 12 हजार शक्ति केंद्रों में सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। मंगलवार को अलग-अलग शक्ति केंद्रों में सम्मेलन आयोजित किए। भोपाल के कोलार में प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने सम्मेलन को संबोधित किया और संपदा कार्ड वितरित कर पन्ना प्रमुख और सह प्रमुख को मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य तय कर बूथों के लिए रवाना किया।
पार्टी कार्यकर्ता 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के मंत्र को नीचे तक पहुंचाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे। हर बूथ पर पार्टी नेतृत्व की उपस्थिति में कार्यकर्ता प्रचंड बूथ विजय की प्रतिज्ञा लेंगे। वहीं आज भाजपा के शक्ति सम्मेलन का दूसरा दिन है।
हर बूथ पर पार्टी नेतृत्व की उपस्थिति में कार्यकर्ता प्रचंड बूथ विजय की प्रतिज्ञा लेंगे। वहीं आज भाजपा के शक्ति सम्मेलन का दूसरा दिन है।