केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा के बाद बुधनी विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब यहां उपचुनाव होंगे। इसे लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को प्रदेश कांग्रेस ने यहां का प्रभारी बनाया है। जिसके बाद प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों ही नेता स्थानीय नेताओं से संवाद करेंगे। बता दें कि विदिशा लोकसभा से शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद बुधनी विधानसभा सीट खाली हुई है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा के बाद बुधनी विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब यहां उपचुनाव होंगे। इसे लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है।