एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अमेठी से सीट बदलने के लिए राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा है कि, बीजेपी के उम्मीदवार सुधीर गुप्ता मंदसौर-नीमच सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि मैं भी अपने गृहनगर विदिशा से चुनाव लड़ रहा हूं और निश्चित रूप से जीतूंगा। इस दौरान चौहान ने सीट बदलने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'रणछोड़ दास' कहकर उन पर कटाक्ष किया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, क्या कोई नेता, जो खुद चुनाव नहीं जीत सकता, अपनी पार्टी को चुनाव जिता सकता है?