देश में चल रहे लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गए हैं। इसके साथ ही शनिवार को तमाम एंजेंसियों के एग्जिट पोल भी सबके सामने आ गए हैं। इन एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावनाएं हैं, जबकि इंडी गठबंधन बहुमत मिलने का दावा कर रही है। इसी बीच एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को 361 से 401 और इंडी गठबंधन को 131 से 166 एवं अन्य के लिए 8 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।