रायपुर - Program preparation for BJP star campaigners begins छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी गलियारे गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी पार्टी एक्शन मोड़ में आ गई है। इसी क्रम में भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची तय हो गई है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 6 आमसभा होगी। असम के मुख्यमंत्री हेमंत
बिस्वा आज कवर्धा आएंगे। 19 अक्टूबर को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा छग
चुनावी दौरे में आएंगे।
Read More: BREAKING NEWS CG : कांग्रेस की दूसरी सूची आज होगी जारी ,23 प्रत्याशियों के नामों पर लगी मुहर.,
20 अक्टूबर को रविशंकर प्रसाद छग चुनावी दौरे में आएंगे। 23 औऱ 24 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरगुजा संभाग का दौरा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ छग के 2 दिवसीय सरगुजा संभाग दौरे में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 25 और 26 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी छग दौरे में आएंगे। 28 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छग दौरे में आएंगे। 4 औऱ 5 नवंबर को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर और राजनांदगांव आ सकते हैं। सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी रायपुर और भिलाई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।Read More: BREAKING NEWS CG : कांग्रेस की दूसरी सूची आज होगी जारी,23 प्रत्याशियों के नामों पर लगी मुहर.,
Comments (0)