मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने सौरभ शर्मा केस में पूर्व विधायक केपी सिंह कक्काजू की ओर इशारा करते हुए बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा है कि अभी-अभी मध्यप्रदेश में कुबेर का खजाना पकड़ा गया और वह कुबेर का खजाना हमारे पिछोर का पूर्व विधायक का है। हमारे पूर्व विधायक ने पिछोर का पूरा खजाना खाली कर दिया।
भाजपा से पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने सौरभ शर्मा केस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा यह कुबेर का खजाना हमारे पूर्व विधायक का।