उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, आज मध्य प्रदेश का मुख्य बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार बहुत बेहतर और अच्छा काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश उन्नति की ओर बढ़ रहा है। जनता का बजट जनता के लिए और यह जनता के लिए ही समर्पित होगा बजट। बजट की तैयारी करने के लिए जनता से और प्रबुद्ध जनों से सुझाव लिए थे। बजट के लिए विशेषज्ञों का संवाद कार्यक्रम रखा गया था।
यह बजट सर्व स्पर्शी बजट है
उन्होंने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश सरकार का बजट कैसा हो सभी से सुझाव लेकर मंथन किया गया। यह बजट सर्व स्पर्शी बजट है। सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। गरीब ,युवा, महिला और किसानों पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाएगा. आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश तरक्की करेगा, मध्य प्रदेश सरकार की चली आ रही पुरानी योजनाएं कोई भी बंद नहीं होगी। मध्य प्रदेश की जनता पर कोई भी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगेगा। सभी विभागों का मध्य प्रदेश में ध्यान रखा गया कोई भी विभाग में किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी। शिक्षा खेल सभी विभागों का ध्यान रखेंगे। कर्जे पर उन्होंने कहा कि, अगर हमने कर्जा लिया है तो प्रदेश के विकास के लिए लिया है, और नियम अनुसार कर्जा लिया गया है। कर्जा भुगतान समय-समय पर किया जाता है।
शिक्षा और चिकित्सा पर हम विशेष फोकस करेंगे
केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए जीतना चिंता की है किसी ने नहीं की। भारतीय जनता पार्टी ने जब-जब जो कहा है उसे पूरा किया है। धार्मिक स्थान को लेकर के और महापुरुषों के स्थान को लेकर के भी बजट में चिंता की गई है। संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर के लिए उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए ध्यान दिया गया। कांग्रेस की सरकार के दौरान कभी भी धार्मिक स्थान या महापुरुषों के स्थान पर ध्यान नहीं दिया गया। जीडीपी ,प्रति व्यक्ति आय इन सभी मामलों में हमने लगातार तरक्की की है। शिक्षा और चिकित्सा पर हम विशेष फोकस करेंगे।
Comments (0)