उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि राज्य सरकार का यह बजट सर्व समावेशी, लोक कल्याणकारी और प्रदेश के विकास को तेज गति देने वाला बजट है। बजट में गरीब, महिला, युवा और किसान सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं, यह बजट प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा यह बजट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दूरदर्शी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण बजट है।
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि राज्य सरकार का यह बजट सर्व समावेशी, लोक कल्याणकारी और प्रदेश के विकास को तेज गति देने वाला बजट है।