मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने ईद उल अजहा के लिए एडवाइजरी जारी की है। आपको बता दें कि, एमपी वक्फ बोर्ड ने बकरीद पर कुर्बानी और नमाज को लेकर पहली बार एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में समझाइश दी गई है कि, कुर्बानी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल न करें । वहीं ईदगाह और मस्जिद परिसर में नमाज पढ़ने की सलाह दी गई है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने यह एडवाइजरी जारी है। जिसमें यह निर्देश दिए गये हैं।
• कलेक्टर की कुर्बानी को लेकर जारी निर्देशों का पालन करें।
• आमजनों को भी एडवायजरी का पालन करवाएं
• कुर्बानी की जगह को चारों ओर से दीवार या टीनशेड से बंद रखें।
• इन जगहों पर जरूरी दवाओं का छिड़काव भी कराएं।
• कुर्बानी के लिए चयनित स्थानों पर ही कुर्बानी करें।
• कुर्बानी के जानवर की अनुपयोगी चीजों को सुरक्षित और नगरीय निकाय द्वारा रखे कंटेनर या चयनित स्थान पर ही डालें।
• प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी सूरत में न करें।
• सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन करें।

Comments (0)