MP Assembly Elections Result : मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से मतदान केंद्रों में वोटों की काउंटिंग जारी है। पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही है और फिर EVM के मतों की काउटिंग होगी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।
भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीट जीतेगी
वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बहुमत नहीं प्रचंड बहुमत मिलेगा। भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि झूठे लोगों को जनता ने नकार दिया है। कार्यकर्ता और योजनाओं के दम पर हमारी सरकार आ रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के दम पर बड़ी जीत मिल रही है।
कांटे की टक्कर
बता दें कि इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की कांटे की टक्कर बताई जा रही है। पिछली बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को 114 सीट, भाजपा को 109 सीट, बसपा को 2 दो सीट, सपा को 1 सीट और अन्य को 4 सीट मिली थी। कांग्रेस की सीट ज्यादा होने के बाद भी भाजपा ने जोड़-तोड़कर अपनी सरकार बना ली थी।राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की। एक शीर्ष निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। अधिकारी ने कहा कि राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के विधानसभा चुनाव (75.82 प्रतिशत) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से 77.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।Read More: MP के रुझानों पर सीएम शिवराज ने बीजेपी सरकार बनने का जताया भरोसा, लगाए भारत माता की जय के ना
Comments (0)