मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर एमपी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश सरकार के कर्ज लेने पर निशाना साधा है, कमलनाथ ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा- सरकारी खर्च पर राजनीतिक कार्यक्रम जनता के साथ धोखा है। उन्होंने सोशल मीडिया हेंडल X पर पोस्ट कर लिखा कि, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार प्रदेश को कर्ज के दलदल में शिवराज सरकार से भी तेजी से ले जा रही है। सरकार प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए यह कर्ज नहीं ले रही है बल्कि अपने झूठे प्रचार और सरकारी खर्च पर राजनीतिक कार्यक्रम करने के लिए यह पैसा बर्बाद कर रही है, यह मध्य प्रदेश की जनता से धोखा है।
मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार प्रदेश को कर्ज के दलदल में शिवराज सरकार से भी तेजी से ले जा रही है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को सरकार 5000 करोड रुपए का कर्ज ले रही है। इस तरह अपने करीब 2 महीने के कार्यकाल में ही नई सरकार ने 17500 करोड रुपए का कर्ज ले लिया…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 26, 2024
Comments (0)