एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले है। हालांकि, परिणाम से पहले चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गया है। पोल में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। ऐसे में एग्जिट पोल पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का भी रिएक्शन सामने आ गया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार, बीजेपी फिर से राज्य की सत्ता में वापसी करती दिख रही है।