उत्तरी भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है और सर्द हवाएं पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मंगलवार को शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिले शीतलहर की चपेट में रहे।
मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के 24 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं नर्मदापुरम में दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।
अगले तीन दिन तक मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार को भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, जबलपुर और सिवनी जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहने की संभावना जताई गई है।
Comments (0)