विदिशा के सिरोंज में बारातियों से भरा पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इसमें एक महिला समेत चार बारातियों की मौत हो गई। बारात इंदौर लौट रही थी। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिरोंज से इंदौर लौट रही थी बारात
यह पूरी घटना विदिशा के लटेरी की है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार होकर बाराती सिरोंज से इंदौर के महू लौट रहे थे। इस दौरान आरी घाटी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
Comments (0)