उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ा दिया है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव शहडोल में देखा जा रहा है। लगातार तीन दिनों से शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। रविवार, सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया
कड़ाके की ठंड के कारण सुबह से दोपहर तक शहर में शीतलहर का प्रकोप बना रहता है। सुबह 10 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। लोग सिर्फ जरूरी काम पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 4.3 डिग्री और सोमवार को 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया।