केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ने 10वीं के सेकेंड बोर्ड एग्जाम 2026 को लेकर सर्कुलर जारी किया है। यह परीक्षा मई में आयोजित होगी। पहली बोर्ड परीक्षा 10 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी है।
CBSE ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) जमा करने की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश सभी स्कूलों को भेज दिए हैं। इस साल से बोर्ड ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की नीति लागू की है, ताकि छात्र अपने प्रदर्शन में सुधार का एक और अवसर पा सकें।
पहली परीक्षा यानी मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की गई। इसमें अंकों से संतुष्ट न होने वाले छात्र मई में होने वाली सेकेंड बोर्ड परीक्षा में भाग लेकर अपना रिज़ल्ट सुधार सकते हैं।
फीस और LOC जमा करने की प्रक्रिया
- भारत में फीस: 300 रुपये प्रति विषय (3 विषयों के लिए 900 रुपये)
- नेपाल के लिए: 1100 रुपये प्रति विषय
- अन्य देशों के लिए: 2200 रुपये प्रति विषय
LOC जमा करने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
- पहला चरण: 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक
- दूसरा चरण: मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी होने के अगले दिन से 5 दिन तक
- तीसरा चरण: परिणाम घोषित होने के 7वें दिन से 2 दिन तक (लेट फीस के साथ)
इस नीति के तहत छात्र अपनी तैयारी सुधार कर बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं। CBSE का यह कदम छात्रों के लिए दूसरे अवसर और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
Comments (0)